नई शिक्षा नीति, 2050
- Two News Anchors
- UGC Chairperson
- Secretary, Ministry of Human Resources
- Two Professors of Old Conventional Subjects
- Three Professors of New Unconventional Subjects
- Aspirant Father (बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने, especially UPSC clear कराने का सपना देखने वाला पिता)
- यमराज
- चित्रगुप्त
- YouTube देखकर Surgery करने वाला फर्ज़ी Doctor
- Police Inspector
- Librarian
Scene -
{News Anchors, UGC Chairperson, Secretary (HRD), Professors of Old- Conventional Subjects, Professors of New Unconventional Subjects and Aspirant Father are sitting in the News Room}
News Anchor 1:- नमस्कार. Newsroom में आपका स्वागत है. आज है 1st April, 2050. शुरूआत करते हैं आज की सबसे धमाकेदार खबर से. भारत सरकार ने एक बार फिर से नई शिक्षा नीति प्रस्तावित की है. बहुत ही क्रांतिकारी बल्कि यूँ कहें कि UNCONVENTIONAL कदम उठाए जा रहें हैं इस नई नीति के द्वारा और पुराने Conventional Subjects को हटा कर बिल्कुल नए subjects introduce किये जा रहें हैं. कहा ये जा रहा है कि NEW EDUCATION POLICY, 2020 को आये 30 साल बीत चुके हैं. जिस उद्देश्य से 2020 में इस नीति को लागू किया गया था, आज साल 2050 का समाज उस से काफी आगे निकल चुका है.
News Anchor 2 - खबर पर विस्तार से चर्चा करने के लिए आज हमारे Newsroom में मौजूद हैं UGC Chairperson, पुराने Conventional Subjects के teachers और साथ ही साथ नए Unconventional Subjects के teachers.
स्वागत है आप सबका हमारे Channel पर.
सभी एक साथ - Thank you
News Anchor 1 - सबसे पहले बात करते हैं UGC Chairperson से. कहा ये जा रहा है कि traditionally जितने भी subjects अबतक universities में पढ़ाए जा रहे थे, अब उनका कोई relevance नहीं बचा है और इसीलिए अब new subjects introduce किये जा रहे हैं. आपका क्या कहना है?
UGC CHAIRPERSON - देखिये, जब New Education Policy, 2020 लागू की गई थी, वही वो साल था जब लॉकडाउन लगा था और India में YouTube as career बहुत boom हुआ था. तब से अबतक हमारे देश में लाखों Youtuber बने. अब situation ये है कि country के youth Youtuber या influencer बनना चाहते हैं. इसीलिए हम Humanities Streem की जगह पर YouTube streem introduce कर रहें हैं.
News Anchor 2 - Seriously ! YouTube as streem !
New Professor 1 - Ofcourse yes. Traditional education system से employment नहीं मिलती, जबकि YouTube से करोड़ो की income possible है, then why not
Old Professor 1 - wow, what an irony. Do you even realize this approach is causing death of traditional subjects, death of the beautiful stream of humanities...
Secretary (HRD) - देखिये, ऐसा है. उन subjects में कोई admission नहीं ले रहा. हमारे पास आंकडा है. देशभर में लाखों seats खाली जा रहीं हैं. देश का youth YouTube पर हीं career बना रहा. खाली seats से देश की economy का नुकसान करने से बेहतर है new subjects को मान्यता दे दी जाए. Redundant subjects को हटा रहे हैं. अब आप चाहे उसको death cause करना कह लें.
(तभी वहाँ यमराज और चित्रगुप्त आते हैं)
यमराज - Death... कौन यहाँ निरंतर मृत्यु को पुकार रहा है?
News Anchor 1 - Who are you? How could you enter our newsroom? SECURITY
News Anchor 2 - छोड़ ना, TRP बढ़ेगी. Interesting getup में हैं दोनों.
News Anchor 1 - ये भी ठीक है.
यमराज - हम हैं मृत्य के देवता यमराज. हमारे साथ हैं चित्रगुप्त जी. हम यहाँ उन पुराने विषयों के प्राण हरने आये हैं, जिनकी मृत्यु कारित हुई है.

No comments:
Post a Comment